रुद्रपुर, नवम्बर 7 -- पंतनगर, संवाददाता। शुक्रवार को दिल्ली से पंतनगर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की दोनों उड़ानें तकनीकी खराबी के कारण रद कर दी गईं। पहली फ्लाइट संख्या 6ई-73254, जो दोपहर 1:00 बजे पंतनगर पहुंचनी थी और दूसरी फ्लाइट संख्या 6ई-7156, जो शाम 4:15 बजे उतरने वाली थी। दोनों ही विमानों का संचालन तकनीकी दिक्कतों के चलते निरस्त कर दिया गया। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि दोनों विमानों को तकनीकी कारणों से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए उड़ानें स्थगित की गईं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को या तो अगली उड़ानों में समायोजित किया जा रहा है या टिकट राशि वापसी की प्रक्रिया जारी है। 26 अक्तूबर से अब तक कुल चार उड़ानें जिनमें तीन शाम की और एक सुबह की फ्लाइट शामिल है। तकनीकी खराबी के कारण रद की जा चुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.