गंगापार, मार्च 8 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में मरीजों की त्वरित जांच के लिए स्थापित हेल्थ एटीएम नाम मात्र ही कार्य कर रही है। इस मशीन में कई प्रकार की जांच करने की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण फिलहाल केवल कुछ ही जांच संभव हो पा रही है। स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ एटीएम का उद्देश्य मरीजों को त्वरित और सुलभ जांच सुविधा प्रदान करना था, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण यह पूरी तरह से प्रभावी नहीं हो पा रही है। मशीन की इस स्थिति को लेकर मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ के अधीक्षक डॉ.अभिषेक सिंह ने बताया कि हेल्थ एटीएम में 130 जांचों की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन अंदर पुस्तिकाओं की कमी के कारण फिलहाल कुछ ही जांचें की जा रही हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए संबंधित ठेकेदार को सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.