पाकुड़, फरवरी 23 -- पाकुड़िया प्रखंड स्थित स्थायी आधार केन्द्र पिछले कुछ दिनों से तकनीकी खराबी के कारण बंद था। इस वजह से आधार कार्ड बनवाने, नाम या पता सुधार कराने, मोबाइल नंबर अपडेट कराने तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर दूर-दराज गांवों से आने वाले लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ रहा था। अब सभी तकनीकी समस्याओं को दूर कर केन्द्र को पुनः चालू कर दिया गया है। वर्तमान में आधार से संबंधित सभी सेवाएं सुचारु रूप से प्रदान की जा रही हैं। यह केन्द्र अब नियमित रूप से कार्यालय कार्य दिवस में खुला रहेगा, जहां आम नागरिक अपने आवश्यक कार्य आसानी से करवा सकते हैं। केन्द्र में आधार ऑपरेटर के रूप में विष्णु लाल यादव अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आधार पंजीकरण, बायोमेट्रिक अपडेट, न...