मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- साहेबगंज। व्यापार मंडल परिसर में शुक्रवार को धान खरीद को लेकर अध्यक्ष रमेश सिंह की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई। बीसीओ राकेश कुमार ने कहा कि चयनित पैक्सों में तकनीकी कारणों से धान की खरीद शुरू नहीं की जा सकी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित नमी मापक के अनुरूप ही किसानों को धान का मूल्य मिलेगा, जिसमें बेहतर धान का 2389 रुपया तथा साधारण धान का 2369 रुपया मूल्य निर्धारित है। बैठक में चंदन कुमार, पिंटू तिवारी, रीमा देवी, वीरेंद्र कुमार, अन्नू कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...