दरभंगा, फरवरी 23 -- किस्त जारी होने में देरी के पीछे कुछ तकनीकी कारण भी सामने आ रहे हैं। नगर निगम स्तर पर बताया जा रहा है कि जिन लाभुकों को पहली या दूसरी किस्त दी गई है, उनमें से कई ने राशि की उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) जमा नहीं किया है। वहीं कुछ नए लाभुकों द्वारा शपथ पत्र जमा नहीं करने की भी बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होती, अगली किस्त जारी करना संभव नहीं है। लेकिन लाभुकों का तर्क है कि अधिकतर लोगों ने आवश्यक कागजात जमा कर दिए हैं, फिर भी भुगतान लंबित है। प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी गरीबों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है, लेकिन दरभंगा में लाभुकों की मौजूदा स्थिति इस उद्देश्य पर सवाल खड़े कर रही है। अगर समय पर किस्त जारी नहीं होती है तो योजना का लाभ जमीनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.