एटा, दिसम्बर 10 -- किला रोड अवागढ़ स्थित सिटी कॉन्वेंट स्कूल में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पोस्टर प्रतियोगिता की गई। कार्यक्रम में तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति विद्यालय में जागरूकता अभियान के तहत छात्र छात्राओं को जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक, डॉ. संगीता, कौशल किशोर और डॉ. स्नेहलता ने पोस्टर प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ध्रुव प्रताप सिंह कक्षा आठ द्वितीय स्थान, प्राची यादव कक्षा आठ तथा तृतीय स्थान, अवनी तिवारी कक्षा छह ने प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबन्धक नितिन राज तिवारी ने कहा कि तंबाकू से कैंसर ...