लातेहार, फरवरी 7 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को तंबाकू सेवन से मानव शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को लेकर प्रखंड की स्वास्थ्य सहिया दीदियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने की। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि वर्तमान समय में तंबाकू का सेवन तेजी से बढ़ रहा है,जो कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण बन रहा है। तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए घातक है,बल्कि इससे परिवार और समाज भी प्रभावित होता है। मौके पर चिकित्सक डॉ. अलीशा टोप्पो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार पांडेय,बीडीएम योगेंद्र राम, अमरेंद्र कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी एवं सहिया दीदियां उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.