कोडरमा, दिसम्बर 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, कोडरमा के तत्वाधान में आज जगन्नाथ जैन महाविद्यालय, कोडरमा में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में तंबाकू एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला परामर्शी दीपेश कुमार ने कहा कि तंबाकू का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि यह परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी असर डालता है। उन्होंने कैंसर, हृदय रोग, श्वसन रोग, बाल झड़ना, मोतियाबिंद, अल्सर, बांझपन जैसी गंभीर समस्याओं की जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी बताया कि तंबाकू छोड़ने में इच्छुक व्यक्ति सदर अस्पताल, कोडरमा स्थित तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र से सहायता प्राप्...