रामपुर, दिसम्बर 17 -- तंबाकू मुक्त युवा अभियान भाग 3.0 के अंतर्गत जनपद में समस्त विद्यालयों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान गाइडलाइन के अनुसार तंबाकू मुक्त घोषित किया। इसका प्रमाण पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल द्वारा तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान को प्रदान किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अत्यंत महत्वपूर्ण तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान गाइडलाइन का अपने अधीन समस्त विद्यालयों में साक्षर पालन कराया गया है। सीएमओ डा. दीपा सिंह ने बताया कि देश भर में चलाए जा रहे लिंक के माध्यम से ई-शपथ लेते हुए प्रमाण पत्र डाउनलोड करने में प्रदेश में रामपुर प्रथम स्थान पर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.