मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव स्थित गाछी में रविवार को बदमाशों ने तंबाकू मांगने पर युवक को सीने में गोली मार दी। गंभीर हालत में परिजनों ने 45 वर्षीय वीरेंद्र कुमार को बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। धरे गए एक आरोपित पहले भी जेल जा चुका है। घटना की सूचना पर पहुंची एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी व कांटी थानेदार रविकांत पाठक ने घटनास्थल पर छानबीन की। मामले को लेकर परिजनों ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ कांटी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अजेंद्र ने पुलिस को बताया कि भाई वीरेंद्र गाछी की ओर गया था। वहां ताश खेल रहे आरोपितों से वीरेंद्र तंबाकू मांग रहा था। इसी दौरान विवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.