लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 5 -- स्कूल कालेज के पास तंबाकू बेचना और बालश्रम कराना मंहगा पड़ गया। चार विभागों की छापेमारी में पांच का चालान हुआ। साथ ही सात को नोटिस दिया गया। स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग ,पुलिस विभाग (एटीएचयू) ,चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को राजापुर चौराहे व रामपुर में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे तंबाकू मुक्त युवा अभियान के दृष्टिगत पांच दुकानदारों के चालान किए। रुपए 1000 का राजस्व वसूला गया। वहीं श्रम विभाग ने सात ऐसे व्यापारियों को नोटिस दिया गया, जिनके यहां नाबालिक बच्चों से कार्य कराया जा रहा था। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि सार्वजनिक स्थान स्कूल, कॉलेज, कोचिंग के 100 गज के दायरे में बेचे जा रहे तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत युवा पीढ़ी को इससे बचाने के लि...