रामगढ़, मई 4 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ तूलिका रानी के निर्देश पर रामगढ़ थाना अंतर्गत जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री ने रामगढ़ ब्लॉक से बस स्टैंड तक कोटपा के अंतर्गत छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कुल 11 दुकानदारों से 2 हजार रुपए का आर्थिक दंड वसूला गया। इस दौरान बहुत से दुकानदारों से उनके दुकान पर लगे अवैध बैनर को निकलवाया गया। साथ ही उन्हें प्रारूप दिया गया। उसे लगाने हेतु निर्देश दिया गया। सभी तंबाकू दुकानदार को साइनेज लगाना है, नहीं रहने पर 200 रुपए का आर्थिक दंड लिया जाएगा। छापेमारी में तम्बाकू नियंत्रण परामर्शी, फूड सेफ्टी कर्मी, एवं रामगढ़ थाना का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.