मैनपुरी, मार्च 21 -- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग ने नगर में छापामार अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 6 दुकानों से प्रश्मन शुल्क वसूला व दो स्कूलों का नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने की संस्तुति दी। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह, एएचटी थाना प्रभारी सरोजनी ने शिक्षण संस्थानों के निकट छापामार कार्रवाई की। उन्होंने जनपद में संचालित पैराडाइज स्कूल, अमन इंटरनेशनल स्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज के निकट स्थित 6 दुकानों पर कार्रवाई कर प्रश्मन शुल्क वसूला व दो दुकानदार को नोटिस जारी किया। जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को तंबाकू बेचना दंडनीय अपराध है। अगर कोई दुकानदार शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.