प्रयागराज, मई 31 -- प्रयागराज। तंबाकू निषेध दिवस पर शनिवार को मुंडेरा स्थित नारायण स्वरूप हॉस्पिटल में तंबाकू छोड़ो-जीवन जोड़ो थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य अतुल, एसडीएम सदर अखिलेश, सीओ विनय सिंह रहे। इस मौके पर हेल्थ टॉक शो में डॉक्टरों ने तंबाकू से होने वाली कैंसर, हृदय रोग जैसी कई बीमारियों के प्रति जागरूक किया। वीडियो के जरिए तंबाकू के सेवन से प्रभावित लोगों की कहानियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम का संयोजन अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव सिंह और डॉ. सोनिया सिंह के किया। डॉ. उमेश सिंह, डॉ. तारिक, डॉ. पुष्कर, डॉ. आशीष राय, डॉ. विशाल केवलानी, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. अलंकार जायसवाल ने विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.