रामपुर, फरवरी 14 -- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय सभागार में सीएमओ डा. दीपा सिंह की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। सीएमओ डा. दीपा सिंह ने समस्त प्रतिभागियों एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत प्रत्येक कार्मिक से आह्वान किया कि वे स्वयं को काउंसलर मानते हुए प्रत्येक तंबाकू उपयोगकर्ता की काउंसलिंग करें तथा उन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करें। सीएमएस डा. ब्रजेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि तंबाकू सेवन पर रोक लगाकर हम केवल एक व्यक्ति का जीवन ही नहीं बचाते, बल्कि एक पूरे परिवार को बर्बादी से बचाने का कार्य करते हैं। मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. अजमी ने तंबाकू छोड़ने के प्रभावी उपायों एवं समुचित चिकित्सा प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं जनरल फिजिशियन डा. हबीब ने तंबाकू सेवन से होने वाले विभिन...