बेगुसराय, मई 31 -- बेगूसराय, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय परिसर में एक शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों ने तंबाकू सहित किसी भी प्रकार के नशा या मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत ने नशा के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है। उन्होंने उपस्थित जनों से आग्रह किया कि वे स्वय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.