सीतापुर, जनवरी 2 -- सिधौली, संवाददाता। कस्बे के तहसील मार्ग पर एक महिला के साथ टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। तहसील के समीप दो टप्पेबाजों ने तंत्र विद्या का झांसा देकर एक महिला से एक जोड़ी चांदी की पायल, कान के टॉप्स व 35 सौ रुपए नगद लेकर फरार हो गये। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलादादपुर निवासी मिथिलेश तिवारी पत्नी उमाकांत तिवारी ने बताया कि वह हाईवे स्थित एक घर में खाना बनाने का काम करती हैं। वह तहसील रोड पर पैदल अपने घर लौट रही थी, तभी तहसील के निकट दो अज्ञात व्यक्तियों में उनसे बातचीत शुरू कर दी। बातचीत के दौरान ठगों ने तांत्रिक विद्या का हवाला देते हुए महिला के हाथ पर रुपयों की एक गड्डी रख दी। उन्होंने महिला को अपने पायल, टॉप्स और पास मौजूद 35 सौ रुपए सुरक्षित रखने...