फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। चिलसरा गांव में शुक्रवार की रात तंत्र मंत्र के शक में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। गोली चलाई इसमें वह बाल बाल बच गया। घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस भी इसमें पड़ताल कर रही है। एक दबंग युवक तंत्र मंत्र को लेकर शक था। इस पर उसने एक युवक पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग घरों से बाहर निकल आये। हड़कंप मच गया। जिस दबंग ने गोली चलायी थी वह आसानी से भाग गया। बताया गया है कि दोनों में काफी समय से रंजिश भी चली आ रही है। जिस युवक पर गोली चलायी गयी वह बाल बाल बच गया। उसका कहना है कि उस पर जानलेवा हमला हुआ है। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस इसमें जांच कर रही है। गांव के लोग भी परेशान हैं। डर रहे हैं कि कहीं कोई बड़ी घटना न हो जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान...