अमरोहा, फरवरी 21 -- तंत्र-मंत्र के शक में शुक्रवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। छह लोग घायल हो गए। एक को नाजुक हालत के मद्देनजर सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है। गांव निवासी राजा पुत्र प्रदीप का कहना है कि उनके घर के आगे गुरुवार रात तंत्र-मंत्र किया गया था। बिना नाम लिए तंत्र-मंत्र करने वाले को बुरा-भला कहा तो एक परिवार के लोगों ने विरोध जताया। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि उनके घर से 50 हजार रुपये चोरी हुए हैं। विरोध पर दूसरे पक्ष ने मारपीट कर दी। पुलिस के मुताबिक मारपीट में महेंद्र, ओमदत्त, कमलेश, अर्चना, सरिता व परवीन घायल हुए हैं। मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.