शाहजहांपुर, फरवरी 24 -- अल्हागंज, संवाददाता। मोहल्ला बगिया द्वितीय की गुड्डी देवी को तंत्र-मंत्र और विशेष पूजा के नाम पर झांसे में लेकर करीब 16 लाख रुपये नकद, लाखों के स्वर्ण-रजत आभूषण और लगभग ढाई डिसमिल जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी बहरूपिया युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम करन कुशवाह (25) पुत्र बुधपाल निवासी गनपतपुर थाना निगोही बताया। उसका हाल पता थाना कांट क्षेत्र के मरेना गांव का है। पुलिस के अनुसार करन के खिलाफ पूर्व में कटरा और तिलहर थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। पीड़िता की तहरीर पर सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.