प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 27 -- जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी 38 वर्षीय रजवंत सिंह उर्फ चतुरी सिंह पुत्र महाजन सिंह का गांव के ही कुछ लोगों से तंत्र-मंत्र को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार देरशाम रजवंत सिंह आशापुर निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था। वह आशापुर कठार नाले के पुल के पास पहुंचा था कि गांव के ही दो युवकों ने उसे रोका और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों युवक रजवंत सिंह को लाठी से दौड़ा-दौड़ा कर मारा पीटा। जिससे रजवंत के सिर शरीर में गंभीर चोटें आईं। घायल को सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल रजवंत सिंह ने पट्टी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.