आजमगढ़, जुलाई 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस की नजर से दूर जनपद में तांत्रिकों ने अपना जाल फैला रखा है। लोगों को झांसा देकर वे न सिर्फ रुपये ऐंठते है, बल्कि कई बार उनकी हरकतों से लोगों की जान भी चली जाती है। कंधरापुर थाना क्षेत्र में इसके पहले भी तांत्रिक ने एक युवक की जान ले ली थी। दुष्कर्म की आधा दर्जन से अधिक घटनाओं में भी उनका नाम सामने आया। दस दिन पूर्व फूलपुर कोतवाल क्षेत्र में बालिका के साथ हुई घटना में तांत्रिक का नाम सामने आया था। जनपद में हर तीन-चार गांवों के अंतराल में एक तांत्रिक का धंधा चल रहा है। उनके झांसे में आनी वाली ज्यादातर महिलाएं ही होती हैं। वे तांत्रिकों के शोषण का शिकार हो जाती हैं। तांत्रिकों के खेल पर पुलिस की नजर नहीं रहती है। बड़ी घटना होने पर ही उनका राज खुलता है। दो साल पूर्व प्रेतबाधा दूर करने के नाम पर कंधरापु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.