रायपुर, मार्च 6 -- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अंधविश्वास ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बागबहार थाना क्षेत्र के छातासराई पंचायत में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चलते एक सगे चाचा ने अपने तीन साल की मासूम भतीजी का सिर धड़ से अलग कर के बलि चढ़ा दी। यही नहीं आरोपी ने बच्ची की लाश को चूल्हे में झोंक दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डेडबॉडी का पोस्टमार्टम कर के परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।सिर धड़ से किया अलग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, छातासराई निवासी आरोपी रामप्रसाद नाग (35 वर्ष) ने अपने छोटे भाई राजाराम नाग की बेटी खुशी की हत्या कर दी। आरोपी ने तीन साल की बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी ने अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में इस वारदात को अंजाम द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.