छपरा, मार्च 11 -- लहलादपुर,एक संवाददाता। जनता बाजार स्थित बाबा ढोढ़नाथ मंदिर परिसर के नव दुर्गा मंदिर से मां दुर्गा के सोने के गहनों की चोरी कर ली गयी है। चोरी गये गहनों में मां दुर्गा के गले का मंगलसूत्र, मांगटीका व नथिया शामिल है। ये सभी गहने मां की प्रतिमा में पहनाये गये थे। घटना मंगलवार की दोपहर एक से दो बजे के बीच की बतायी गयी है। घटना की पुष्टि मंदिर के पुजारी धनजी बाबा ने किया है। चोरी की सूचना के बाद जनता बाजार पुलिस मौके पर पहुंची व छानबीन की। पुजारी ने बताया की दोपहर में माता के विश्राम के समय माता के कक्ष में ताला लगा कर घर चला गया था। घर से वापस लौटने पर देखा की माता के कक्ष के दरवाजा के निचले हिस्से में लगे जाली को तोड़ कर घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद मां के भक्तों में नाराजगी व गुस्सा है। लोग इस बात को ले आश्चर्य चकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.