बाराबंकी, फरवरी 6 -- सूरतगंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अल्लापुर रानीमऊ गांव में स्थित श्री कालू मामा देव स्थान पर आयोजित दो दिवसीय रामचरितमानस काव्य पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। जहां रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों से सजा दरबार और रामायण की मधुर तर्जों ने पूरे क्षेत्र को राममय बना दिया। रामचरितमानस काव्य पाठ के दूसरे दिन राही रामायण पार्टी के तत्वावधान में ढोल, मंजीरा और हरमुनिया की मधुर धुनों के साथ रामायण का पाठ किया गया। अलग-अलग तर्जों में प्रस्तुत की गई चौपाइयों और दोहों को सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे। भक्तिरस से सराबोर इस आयोजन में गांव ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। खास बात यह रही कि इस धार्मिक आयोजन में केवल बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवाओं और महिलाओं की भी अच्छी-खासी मौजूदगी दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.