भागलपुर, जनवरी 30 -- नवगछिया।निज संवाद दाता। ढोलबज्जा मारकोस टोला में बुधवार को राजेंद्र यादव के घर आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि उनकी मां का श्राद्ध था। लोगों को भोजन कराकर रात डेढ़ बजे सोने चले गये। सुबह के 3 बजे आग लग गई दूसरे रूम में सोई एक महिला का नींद खुली तो देखा कि धुआं फैला हुआ था। बाहर निकली तो भंडार रूम में धुआं निकल रहा था। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित होकर किसी तरह से आग पर काबू पाया। परिवार के लोगों ने बताया कि आग किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा लगाया गया है। वहीं ढोलबज्जा थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले की जांच करायी जा रही है। दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत जिला उपाध्यक्ष नेपाली सिंह ने पीड़ित परिवार को संत्वना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.