लखनऊ, फरवरी 15 -- गोसाईगंज के कोरियानी गांव में रविवार शाम को दोनों ढोल बजाने वाले दोस्तों की चिताएं एक साथ जली। शनिवार की रात को ढोल बजाकर लौट रहे दोनों दोस्तों की नबाब अली का पुरवा गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दोनों के शव कोरियानी गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। दोनों की गांव के बाहर एक साथ चिताएं लगाई गई। रिशु के शव को उसके बाबा रामदयाल ने मुखाग्नि दी। रिशु के परिवार में उसकी मां शीला दो बहने एक भाई है। जबकि मनोज के पिता मनीराम ने अपने बेटे की चिता में आग लगाई। मनोज के परिवार में उसकी मां विद्या तीन बहने एक भाई है। उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...