शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- सिंधौली क्षेत्र के पैना बुजुर्ग गांव में गुरुवार शाम शादी समारोह के दौरान ढोल बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बीच फायरिंग की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पैना बुजुर्ग निवासी कुलदीप सिंह ने सिधौली कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे विक्रमजीत सिंह की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 7:30 बजे मनजोत सिंह निवासी सहमत गंज गौटिया थाना सदर बाजार, ताजबीर सिंह निवासी नबियापुर थाना निगोही, जीवनजोत सिंह निवासी चीनी मिल के पास कस्बा फरीदपुर जनपद बरेली, अदनान खान निवासी उदयपुर कटिया थाना निगोही अपने दो-तीन साथियों के साथ थार गाड़ी से पहुंचे और ढोल बजाकर नाचने लगे। परिजनों के अनुसार शोर-शराबा और गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.