चतरा, फरवरी 6 -- सिमरिया, प्रतिनिधि । त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) में एसआई के पद से सेवानिवृत्त होने वाले रामदेव उरांव को ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। सेवानिवृत्त रामदेव उरांव सिमरिया प्रखंड के एदला पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती मंझलीटांड़ गांव के रहने वाले हैं। सिमरिया- हजारीबाग सड़क के तेतरमोड़ रेलवे ओवर ब्रिज के पास उनके पहुंचते ही फूलों की वर्षा होने लगी, उन्हें पवित्र जल वर्षों की गई। तत्पश्चात वहां से झारखंडी पारंपरिक नृत्य और ढोल नगाड़ों की गड़गड़ाहट से पैतृक गांव मंझलीटांड़ पहुंचे। वहां उन्हें विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। मीसा प्रार्थना के बाद स्वागत समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। गौरतलब है कि रामदेव उरांव त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) में पद स्थापित एसआई से 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.