रांची, फरवरी 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लोकतंत्र के त्यौहार के उत्साह से बुधवार को कचहरी रोड और रांची समाहरणालय परिसर लवरेज रहा। परचा दाखिल करने के क्रम में प्रत्याशियों से ज्यादा समर्थकों में उत्साह दिखा। नगरपालिका आम निर्वाचन के तहत रांची नगर निगम के लिए मेयर व वार्ड पार्षद एवं बुंडू नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के लिए नामांकन का अंतिम दिन था। तय समय के अंदर महापौर पद के लिए नौ और 53 वार्ड के पार्षद पद के लिए 167 अभ्यर्थियों ने परचा दाखिल किया। इनमें से 98 महिलाएं हैं। वहीं बुंडू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए तीन व वार्ड सदस्य के लिए 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र भरा। इनमें आठ महिलाएं हैं। इधर दिन के दस बजे से ही कुरता-पायजामा पर बंडी धारण कर प्रत्याशी कार्यकर्ता-समर्थकों की भीड़ के साथ समाहरणालय के ए और बी ब्लॉक के म...