उरई, दिसम्बर 1 -- कोंच। नगर क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम ने अनोखे तरीके से ढोल बजाकर ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना का प्रचार-प्रसार किया। विभाग की टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर ढोल-नगाड़ों और मुनादी के माध्यम से लोगों को जागरूक कर फायदे बताए। बिजली विभाग के एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि ओटीएस योजना उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने बकाया बिजली बिल को किस्तों में जमा कर सकते हैं। हर महीने तय डाउन पेमेंट के आधार पर उपभोक्ता आसानी से अपना बकाया चुका सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर योजना का लाभ लेने से उपभोक्ता को बिजली डिस्कनेक्शन से छुटकारा मिल सकता है और भुगतान की सुविधा भी सरल हो जाती है। जेई अंकित साहनी, जेई अमन पांडेय, लाइनमैन रिंकू, धीरज, कनहैया सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.