सराईकेला, फरवरी 15 -- सरायकेला। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इस वर्ष सरायकेला में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। बाबा चंद्रशेखर के मंदिर तक पहुंचने वाली इस भव्य शिव बारात की तैयारियां जोरों पर है, जिसमें इस बार स्थानीय निवासी कान्हु महापात्र भगवान शिव के ससुर की भूमिका निभाते हुए बारात का स्वागत करेंगे। सन 1995 से स्थानिय निवासी महेश्वर राणा के प्रयास से पहली बार शिव-विवाह का आयोजन माजना घाट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हुआ था, जिसमें राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव शिव के ससुर बने थे। शिव की बारात स्थानीय भैरव मंदिर ने निकली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...