गोपालगंज, सितम्बर 5 -- सिधवलिया। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में शुक्रवार को पुलिस ने एक फरार आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय से जारी आदेश के बाद पुलिस ढोल-नगाड़ों के साथ आरोपी के घर पहुंची और इश्तेहार चिपकाया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। अपर थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि माधोपुर निवासी विनोद प्रसाद तीन महीने पहले हुए एक हमले के मामले में नामजद आरोपी है। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा है। कई बार प्रयास के बावजूद उसने आत्मसमर्पण नहीं किया, जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट से इश्तेहार जारी करवाया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपी विनोद प्रसाद जल्द थाने या न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं होता है तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...