प्रयागराज, जनवरी 3 -- द्वादश माधव के प्रधान भगवान वेणी माधव की नगर भ्रमण यात्रा पौष पूर्णिमा के अवसर पर दारागंज मंदिर परिसर से निकली। यात्रा शुरू करने से पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरीगिरि, मंदिर की महंत विभूति नारायण त्रिपाठी, महापौर गणेश केसरवानी ने भगवान की आरती उतारी। इसके बाद भगवान को रथ पर विराजमान किया गया। जैसे ही शोभायात्रा शुरू हुई नगरवासियों ने आरती उतारी और भगवान को प्रणाम किया। चारों ओर जयकारे गूंजने लगे। रथ के आगे कलश लेकर युवतियां चल रही थीं और इनके आगे करतबबाज अपनी प्रस्तुति से माहौल को और श्रद्धा से भर रहे थे। शंखनाद, डमरू की आवाज से सभी लोग भक्ति भाव से भर गए। यात्रा दारागंज के विभिन्न मार्गों से होकर बक्सी बांध गई। गंगा दर्शन के बाद यात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची। मान्यता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.