वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। खत्री हितकारिणी सभा की ओर से रविवार को कैंटोनमेंट स्थित नेहरू पार्क में 'लोहड़ी धमाल' आयोजित हुआ। समाज के लोगों ने खूब मस्ती की। अमित मुतरेजा के गीतों पर सभी ऐसे थिरके मानों उत्तरायण की पूरी उष्मा ने उन्हें घेर लिया हो। बच्चे तो बच्चे, बड़े-बुजुर्ग, युवा, महिलाएं ढोल की थाप पर गिद्दा और भांगड़ा नृत्यों में देर रात तक मशगूल रहे। अमित मुतरेजा के गीतों 'फोटो खिंच दे', 'मेरे सोण्या', 'आजु मैंने की होया', 'लोहड़ी आयी रे' आदि गीतों पर लोग खूब झूमे। इस मौके पर परपरंपरागत तरीकों से अग्निपूजन कर उसके चारों ओर घूम कर गिद्दा और भंगड़ा नृत्य किया गया। सभी परिवारों ने नव वधुओं और नवजातों को बधाइयां दी। मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने संस्कृति के संरक्षण और सनातन मूल्यों के इस आयोजन पर खत्री समाज के लोगों...