मुजफ्फरपुर, जून 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। हावड़ा से गोरखपुर जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस में वैक्यूम कर अपराधियों ने आधा दर्जन यात्रियों से लूटपाट की। घटना समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन के पास की है। यात्री एकजुट होते तबतक चार-पांच अपराधी ट्रेन से उतरकर भाग निकले। कई यात्रियों से नकदी और दो से मोबाइल लूटा गया है। ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर जीआरपी में शिकायत करने पहुंचे यात्रियों को डांट फटकार कर भगा दिया गया। इसके बाद कुछ यात्रियों ने रेल मदद पर इसकी शिकायत की। साथ ही पुलिस मुख्यालय को पत्र भेज जानकारी दी है। मामले की जांच के लिए रेल एसपी वीणा कुमारी ने डीआईयू गठित करते हुए रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने बताया कि रेल थानेदार रणजीत कुमार से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। 25 मिनट से अधिक देरी तक रुकी रही ट्रेन : मुख्यालय से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.