गोड्डा, जनवरी 13 -- मेहरमा, एक संवाददाता। सोमवार को थाना क्षेत्र के ढोलिया नदी किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जिसकी पहचान सौरी निवासी 40 वर्षीय करण कुमार टोप्पो के रूप में हुई।वह पिछले एक सप्ताह से लापता था।उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने मेहरमा थाना में दर्ज कराई थी। मृतक के परिजनों ने एक पुराने जमीन विवाद में उसकी हत्या की आशंका जताई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सौरव कुमार ठाकुर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से आवश्यक पूछता की। उन्होंने खोजबीन के क्रम में मिले शव के पहचान हेतु गुमशुदा के परिजनों को खबर देकर बुलवाया।तत्पश्चात शव का पंचनामा तैयार कर अंत्यपरीक्षण हेतु गोड्डा भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी श्री ठाकुर ने बताया कि मृतक की पत्नी सविता कृष्पोट्टा द्वारा आवेदन...