भागलपुर, जनवरी 17 -- नवगछिया, निज संवाददाता। ढोलबज्जा बाजार में व्यापारियों से मांगी जा रही रंगदारी मामले में कार्रवाई नहीं करने पर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव को नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही कदवा थाना में जेएसआई के पद पर कार्यरत निशांत कुमार को ढोलबज्जा थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। मालूम हो कि जेल में बंद कुख्यात अपराधी छोटू यादव के गुर्गे राहुल यादव और के द्वारा रंगदारी मांगने को लेकर आक्रोशित व्यवसायियों ने थाने का घेराव करते हुए बाजार बंद कर दिया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। राहुल की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया एसपी ने तत्काल एक पुलिस टीम गठित की है। पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं रंगदारी को लेकर के एक मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.