आगरा, दिसम्बर 6 -- ढोलना थाना क्षेत्र के घिनौना गांव में शुक्रवार की तड़के एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक ढोलना के घिनौना गांव से शुक्रवार की सुबह एक वृद्ध की मौत की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर वृद्ध का शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान 55 वर्षीय चंद्र शेखर पुत्र राज बहादुर निवासी मिलावली थाना बागवाला जनपद एटा के रूप में हुई। पत्नी सुनीता ने बताया कि चंद्रशेखर पिछले चार वर्षों से अपनी बहन आशा के यहां गांव घिनौना थाना ढोलना में रह रहा था। शुक्रवार की सुबह उनकी अचानक तबियत खराब हुई और मौत हो...