कोडरमा, दिसम्बर 9 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के ढोढाकोला स्थित मोटकी सखुआ जंगल में मंगलवार अहले सुबह वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध ढिबरा लदा एक पिकअप वैन जब्त किया। बताया जाता है कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल से अवैध रूप से ढिबरा निकालकर एक पिकअप वैन गुजरने वाली है। सूचना की पुष्टि के बाद डीएफओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने जंगल के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन वन कर्मियों को देखते ही चालक कुछ दूरी पहले ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। वनकर्मियों ने मौके से वाहन को जब्त कर वन परिसर, कोडरमा ले जाया, जहां जांच में पिकअप वैन में करीब दो टन ढिबरा लदा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। वन विभाग ने मामले को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.