जहानाबाद, नवम्बर 20 -- कुर्था, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के ढोढरा यात्री शेड मे एक महिला का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है। इसके लिए कुर्था पुलिस विभिन्न सूत्रों से पहचान करवाने की कोशिश कर रही है। किन्तु संवाद प्रेषण तक पुलिस को कोई भी पक्की जानकारी नहीं मिली है। आस पास के ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला यात्री शेड मे 20 दिन पूर्व से ही रह रही थी। ग्रामीण उसे खाना पानी देते थे तो खा लेती थी और फिर सो जाती थी। पता पूछे जाने पर रोने के शिवा कुछ भी नहीं बताती थी। काफ़ी कुरेदने पर बोलती थी कि मेरी एक बेटी है। कहां है और क्या नाम है, इस पर मौन साध लेती थी। गुरुवार को ग्रामीण खाना लेकर गए, किन्तु वो मृत पायी गयी। इसकी सूचना कुर्था पुलिस को दी गयी। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए अरवल भेज दी है।...