बगहा, दिसम्बर 11 -- शनिचरी। शनिचरी में गर्भवती महिला से ढ़ोगी तांत्रिक बाबा के द्वारा दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़ित महिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने स्थानीय थाने में एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। आवेदन में उसका कहना है कि तीन दिन पूर्व उसके ससुर के द्वारा एक ढ़ोगी तांत्रिक को अपने घर बुलाकर मेरी इलाज कराने के लिए तांत्रिक ढोंगी को घर कमरे में मेरे पास भेज दिए थे । तांत्रिक ढ़ोगी ने मेरे साथ दुष्कर्म के घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। बेहोशी की हालत में व लहुलुहान अवस्था में इलाज के लिए लौरिया सीएचसी ले गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...