मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। घर में उन्नति लाने और बीमारी ठीक करने के बहाने एक ठग ने तांत्रिक बनकर महिला का सारा गहना व जमा पूंजी उड़ा लिया। महिला ने सदर थाने में सोमवार को केस दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर ठग की पहचान करने में जुटी है। ढोंगी का मोबाइल नंबर भी महिला ने पुलिस को बताया है। वह लगातार बंद आ रहा है। भगवानपुर स्थित एलएनटी बिजनेश मैनेजमेंट कॉलेज के पास महिला मीरा की चाय दुकान है। सामने आईजी कॉलोनी में उसका घर है। मूल रूप से वैशाली के गारौल निवासी महिला ने पुलिस को बताया है कि उसकी दुकान पर कई दिन से झाड़-फूंक करने वाला एक व्यक्ति आ रहा था। चाय पीने के बाद काफी देर तक दुकान पर रुकता था। मीरा अक्सर बीमार रहती है। कमाई तो है, लेकिन उसके घर में बरकत नहीं रहती है। यह सब बातें बताने के बाद उक्त ठग न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.