सुल्तानपुर, दिसम्बर 15 -- कूरेभार, संवाददाता ढसेरुआ गांव निवासी रमाशंकर कोरी (55) पुत्र स्वर्गीय राम मिलन कोरी की सोमवार को घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव ने शव का पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...