सिद्धार्थ, फरवरी 9 -- तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना परिसर में रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। आगामी त्यौहों में सुरक्षा, शांति व्यवस्था को लेकर क्षेत्र के लोगों से विचार विमर्श किया गया। लोगों ने अपने सुझाव भी दिए। आगामी त्यौहार ईद, माह रमजान, महाशिवरात्रि, होली के दृष्टिगत थाना ढेबरुआ व चौकी बढ़नी क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, मौलवी, ग्राम प्रधानों व सभासद की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक हुई। त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष नारायन लाल श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लोग सद्भावना के साथ मिलजुलकर त्यौहार की खुशी मनाएं। अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्यवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...