गया, दिसम्बर 16 -- प्रखंड की बिहरगांई पंचायत अंतर्गत ढेउरी गांव में सोमवार रात आग लग गई। अगलगी में गांव के खलिहान में रखे करीब ढाई सौ धान के बोझे जलकर राख हो गए। इससे ढेउरी गांव निवासी किसान योगेंद्र यादव और बुधिया देवी को भारी क्षति हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों किसानों का धान एक ही खलिहान में अलग-अलग ढेर में रखा हुआ था। देर रात अचानक धान के बोझों से आग की ऊंची लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह पास में रखे अन्य बोझों को बचा लिया गया, लेकिन तब तक लगभग 250 बोझे धान और पुआल जलकर खाक हो चुके थे। बताया जा रहा है कि आग से करीब दो बीघा खेत की उपज का नुकसान हुआ है। अगलगी का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। हालांकि पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.