धनबाद, फरवरी 16 -- धनबाद, प्रतिनिधि नाजायज मजमा बनाकर गाली-गलौज मारपीट करने के एक मामले की सुनवाई शनिवार को एमपी एमएलए न्यायालय के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अर्पिता नारायण की अदालत में हुई। मामले में अभियोजन की ओर से गवाही होनी थी। अभियोजन पक्ष ने कोई गवाह पेश नहीं किया। कोर्ट ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश देते हुए सुनवाई की अगली तारीख 17 फरवरी तय की। प्राथमिकी कुंती देवी की शिकायत पर बरोरा थाने में 23 फरवरी 2022 को दर्ज की गई थी। अनुसंधान के बाद बरोरा थाने की पुलिस ने विधायक ढुलू महतो, प्रेम महतो, अजय गोरी, बसंत राय, भोला राय, सुभाष सिंह, दशमी देवी, सुरेश महतो, नेमोती देवी, सुरेश साव, गुड्डू महतो, धर्मेंद्र गुप्ता, कृष्ण रविदास और विकास सिंह के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.