बस्ती, अप्रैल 24 -- कुदरहा। विद्युत उपकेंद्र शंकरपुर के कुदरहा और लालगंज फीडर अंतर्गत कई गांव में ढीले तारों से विद्युत सप्लाई हो रही है। तेज पछुआ हवा चलने के दौरान शॉर्ट सर्किट व उससे आग लगने का खतरा बढ़ गया हैं। ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग से ढीले तारों को सही कराने के लिए कहा लेकिन उनकी शिकायतों को अनसुना कर दिया गया। कुदरहा फीडर अंतर्गत ग्राम पंचायत परेवा सड़क के किनारे लगभग एक वर्ष से विद्युत केबल से आपूर्ति की जा रही है। केबल ढीला होकर सड़क की पटरियों के करीब पहुंच चुका है। गांव के शोहरत अली, मोहर अली, फिरोज अहमद, रामविलास, गोलू, विशाल मौर्या, रामराज, गौरी, विकानु ने बताया कि कुछ दिन पहले एक बकरी करंट की चपेट में आकर मर चुकी है। सूचना विद्युत कर्मचारियों को दिया गया, इसके बावजूद भी ढीले केबल को सही नहीं किया गया। लालगंज फीडर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.