बागपत, नवम्बर 3 -- पशुओं में फैल रही बीमारी की जांच करने के लिए सोमवार को मेरठ से डाक्टरों की टीम ढिकौली पहुंची। जहां उन्होंने बीमार पशुओं को उपचार देते हुए पशुपालक को दवाइयां वितरित की। ढिकौली गांव में पशुओं में फैली बीमारी के चलते सैकड़ो पशुओं की मौत हो चुकी है। दर्जनों पशुओं के खुर एवं मुंह के घावों (खुरपका-मुंहपका रोग) के प्रकोप और पशुओं की मृत्यु से पशुपालकों में गहरी चिंता व्याप्त है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अरविन्द त्रिपाठी के अनुरोध पर सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ की पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल डा. अमित बालियान, डा. अमित कुमार वर्मा, डा. अरविंद सिंह, डा. विकास जायसवाल एवं डा. रजत सिंह ने 20 से अधिक रोगग्रस्त पशुओं के मुंह के छाले, रक्त तथा इसोफैरिन्जियल द्रव के नम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.