बागपत, जनवरी 11 -- ढिकौली गांव में रविवार को दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें पहलवानों ने खूब दांव-पेंच दिखाए। लोगों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। ढिकौली गांव में आयोजित हुए दंगल में 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती इरफान छपरौली और आकिब रटौल के बीच हुई, जिसमें इरफान विजयी रहा। 51 सौ रुपये की इनामी कुश्ती काला पहलवान काठा और रिहान पहलवान सिकरोड़ के बीच हुई, जिसमें काला पहलवान विजयी रहा। इसके अलावा मित्तल पहलवान गौठरा और दक्ष पहलवान काठा के बीच हुई कुश्ती में मित्तल विजयी रहा। विशेष पहलवान पाली व घोड़ा पहलवान भैड़ापुर के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। विराट पहलवान काठा ने अजय पहलवान मवीकलां को हराया, जबकि राहुल पुट्ठी ने सावन काठा को हराकर कुश्ती जीती। दगंल में रेफरी की भूमिका बिटू पहलवान ने निभाई। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.